भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से रीवा से नई दिल्ली के बीच शुरू की गई नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। नई 72 सीटर विमान सेवा से रीवा और दिल्ली के बीच यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को नई गति प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि प्रदेश के हर हिस्से को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा सके।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस नई सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
