डबरा में बोरियों के नीचे दबे सात मजदूर, एक की मौत

ग्वालियर। डबरा में भितरवार रोड स्थित अग्रवाल वेयरहाउस में एक बड़ा हादसा हो गया। गेहूं की बोरियों का स्टैक असंतुलित होकर मजदूरों पर गिर गया। हादसे में 7 मजदूर बोरियों में दब गए। घटना में 60 वर्षीय केशव प्रजापति की मौत हो गई। केशव पठा के रहने वाले थे। अन्य घायल मजदूरों में भास्कर, कल्लू, रिंकू, जितेन्द्र, महेन्द्र और मनोज शामिल हैं। चार घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय वेयर हाउस में लगभग 40 मजदूर गेहूं की बोरियों का स्टैक लगा रहे थे। करीब 20 फीट की ऊंचाई से बोरियां गिरने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्यांशु चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। देहात थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में डबरा एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि वेयर हाउस में हादसा हुआ है। एक मजदूर की मौत हुई है।आधा दर्जन घायल है। शव का पीएम कराया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है कि किसकी गलती से हादसा हुआ है।

Next Post

रिश्तेदार बन वाहन में बैठाया फिर नगदी ले उडा, अरेस्ट

Wed Apr 30 , 2025
सीधी। रिश्तेदार बन वाहन मे बैठाकर नगदी उडाने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी तथा बोलेरो वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी पेंशनधारी, वृद्धजन को रिश्तेदार बनकर गाड़ी मे बैठाते थे उनके पास से नगदी चोरी करके गाड़ी से […]

You May Like