बिजली विभाग ने पकड़ी 20 लाख की चोरी 80 कनेक्शन काटे

सतना।  अवैध कनेक्शन धारियों एवं कटिया से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही की 200 प्रकरण दर्ज कर बनाया 20 लाख का जुर्माना जिले के सोहावल विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों और बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कार्यपालन अभियंता पंकज द्विवेदी के निर्देशन में 8 कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं की टीमों ने आठ से अधिक गांवों में करीब 200 कनेक्शनों की जांच की. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर धारा 135 के तहत 19 और धारा 138 के तहत 48 नए प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें करीब 20 लाख रुपए की बिजली चोरी उजागर हुई. वहीं, लंबे समय से बिल का भुगतान न करने वाले 80 बकाएदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए. विभाग की टीम ने सोहावल, बाबूपुर, करही, शिवपुर, नकटी, अहीरगांव, तरहती और उपराहती गांवों में दबिश दी. अभियान के दौरान विशेष रूप से एयर कंडीशनर चला रहे घरेलू उपभोक्ताओं और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई. छापेमारी में सहायक अभियंता विकास द्विवेदी, कनिष्ठ अभियंता ध्रुव सिंह बघेल, हाकिम सिंह, पुष्पराज सिंह, सुनील मिश्रा सहित विभागीय अमला मौजूद रहा. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Next Post

मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया है। श्री मोदी ने नाना पाटेकर को एक अनोखा और तरह-तरह के किरदार को जीवंत करने वाला […]

You May Like