इटारसी परिक्षेत्र में 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर फिरा पानी, निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल

पुनीत दुबे

इटारसी: प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिये सरकार की ओर से इटारसी परिक्षेत्र के सहेली लालपानी भातना, रांझी, में लगभग एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य विभाग की ओर से मिला है। वन विभाग के सीएफ अशोक कुमार ने मैदानी क्षेत्र में जाकर देखा तो उन्होंने मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाह तरीके से काम नहीं करना है। आप लोग काम मत करो, पैसा कमाओ पद्धति पर यह कार्य नहीं होगा। पौधारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मैदानी स्थल पर मिले लापरवाही के सबूत
सीएफ अशोक कुमार ने सहेली प्लांटेशन पर जाकर देखा तो उन्होंने सबसे पहले पौधे लगाने के लिये जो गडढे किये गये थे वह भी नियम के तहत नहीं थे। लेंटाना को भी नहीं हटाया गया था। विभागीय अनुमति भी प्राप्त नहीं थी। बताया जाता है कि परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा को भी सीएफ साहब की नाराजगी झेलनी पडी। उनके द्वारा भी जो भी स्थल निरीक्षण या अन्य काम होते है। वे समय पर नहीं करते हैं।
यह है सरकार की योजना
शासन निर्देशानुसार प्रत्येक प्लांटेंशन को 25000 पौधे लगाने का लक्ष्य माह अप्रैल में ही दे दिया गया है। जिस पर 50 लाख व्यय होने हेतु सरकार से स्वीकृत किया गया है इस प्रकार चारो प्लांटेंषन क्षेत्र में एक लाख पौधों को लगाने के लिये सरकार की ओर से 2.00 करोड रूपये स्वीकृत हुए है। जिसके हिसाब से 200 रूपये प्रति पौधा खर्च होना है। जिसमें उनको पौधों को लगाना, तार फेंसिंग करने के साथ लगाने वाले मजदूरों की मजदूरी तथा देखरेख शामिल है। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों सीएफ अधिकारी ने मैदानी क्षेत्र का दौरा किया उसमें भारी अनियमितताएं पायी गई इससे उन्होंने नाराज होकर सहेली और अन्य जगह पर हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम को ठीक से नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि काम मत करो, पैसो कमाओ पद्धति पर यह कार्य नहीं होगा।
एक लाख पौधों से होगा जंगल हरा भरा
सरकार की योजना के तहत एक लाख पौधे लगकर जीवित रह जाते हैं तो जंगल हराभरा दिखने लगेगा। पर अधिकारियों की नियति ऐसी नहीं है कि उन्हें जंगल को हरा भरा दिखेगा तो उन्हें बजट नहीं मिलेगा। इस पद्धति पर विभाग काम कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सीधे नाकेदार को पौधारोपण का कार्य दे दिया है जिसमें कई जगह मजदूरों को अपनी मजदूरी की भुगतान नहीं हो पाया। बताया जाता है कि परिक्षेत्र अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उपर होकर यह कार्य करते हैं इस कारण भी इटारसी परिक्षेत्र को वरिष्ठ अधिकारियों को बार बार सुधार करने के लिये मैदान क्षेत्र में पहुंचना पडता है। सूत्र बताते हैं कि एक वर्ष से पदस्थ परिक्षेत्र अधिकारी अपनी कार्यक्षमता को करने की बजाए राजनैतिक दबाव बनाकर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों पर अपना रूतबा जमाए हुंए हैं। मैदानी क्षेत्र में कोई भी कार्य ऐसे नहीं हो रहे हैं जिसका आने वाले भविष्य में सरकारी येजनाओं का लाभ विभाग को मिल सके।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं, कहा खेल मानसिक और शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम

Tue Jun 23 , 2026
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खेल केवल बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ सामूहिक […]

You May Like