धर्मेंद्र स्वास्थ्यगत निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती , हेमा मालिनी ने की उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दक्षिणी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और निरंतर निगरानी में हैं।

धमेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की तथा प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों से अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।

सुश्री हेमा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में प्रशंसकों और फिल्म जगत द्वारा व्यक्त की गयी अपार चिंता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर आशावादी है और जनता के समर्थन की सराहना करता है।

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई है और कहा है कि अभिनेता को विशेष चिकित्सा सहायता मिल रही है।

इस बीच मीडिया में चल रही अटकलों को खारिज करते हुए धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से एक बयान जारी कर उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि उनके पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

सनी देओल की जनसंपर्क टीम की ओर से जारी आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार धर्मेंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है और वह अभी भी सावधानीपूर्वक चिकित्सकीय निगरानी में हैं। बयान में प्रशंसकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहें।

देश भर के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश भेजे हैं।

Next Post

आईएएस की तैयारी कर रही युवती का पिता के साथ जाने से इंकार

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष एक युवती ने कहा कि उसके पिता उसे पढ़ाई नहीं करने दे रहे थे और शादी का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। परेशान होकर वह घर से […]

You May Like