कटनी पहुंची आंदोलन की आग, NEET पेपर विवाद पर युवाओं का प्रदर्शन

कटनी: NEET परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध की गूंज अब कटनी भी पहुंच गई है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में बड़ी संख्या में युवा शहर के स्टेडियम में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

सभा के बाद युवाओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि NEET परीक्षा से जुड़े विवादों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

रैली के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा करने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे।

Next Post

ज्वलंत मुद्दों पर 200 बच्चों ने की डिबेट, समस्याओं का समाधान ढूंढा

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर: नेशन्स मंथन – 2026‘ (आईटीएम एमयूएन मंथन-2026) कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। संस्थान के तुरारी परिसर स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खां ऑडिटेरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस के 8वें संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएनयू दिल्ली से आईं प्रोफेसर डॉ. आकृति […]

You May Like