
भोपाल।खजूरी सडक थाना पुलिस ने दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से पुलिस मिली 405 लीटर देशी शराब और एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सूचना मिली की कि एक काले रंग के वाहन से अवैध शराब भोपाल लाई जा रही है. चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक गलत साइड़ में चलने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस को कार के अंदर 2 लोग मौजूद मिले और 45 कार्टून में अवैध शराब भी मिली. पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अरुण विश्वकर्मा (21) और दूसरे युवक ने अपना नाम निखिल मेवाडा (21) निवासी वेहटा गांव बैरागढ का होना बताया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. कार सहित जब्त की गई शराब की कुल कीमत 17 लाख रूपए से अधिक है.
