
भोपाल।हनुमानगंज थाना पुलिस ने अवैध छूरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कार में सफेद रंग की टीशर्ट और काले रंग का लोअर पहने युवक पुलिस को देखकर घबराया दिखा. कार की तलाश के दौरान पुलिस को अवैध छूरी बरामद हुई. आरोपी की पहचान अबसार (26) निवासी पंचशील नगर के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
