बड़ौदा में अवैध रूप से पटाखा बेच रहा दुकानदार पकड़ा, पटाखे जब्त

श्योपुर:दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रतोदन रोड पर बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचते दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दुकान से लगभग 6 हजार रुपए कीमत के पटाखे जब्त कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही निर्धारित स्थानों पर आतिशबाजी बेच सकते हैं। इसके बावजूद, जिले के कई कस्बों और गांवों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं। इसी क्रम में बड़ौदा थाना पुलिस ने जब दुकानों का निरीक्षण शुरू किया तो रतोदन रोड पर एक दुकान जांच के दायरे में आई। दुकानदार दिनेश शिवहरे, निवासी वार्ड 5, बड़ौदा, अपनी दुकान के लिए कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए दुकान में रखी सारी आतिशबाजी जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

मंत्री राकेश शुक्ला ने बनखेनंदेश्वर मंदिर पर 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया

Mon Oct 20 , 2025
भिंड: मेहगांव विधयाक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने बनखेनंदेश्वर मंदिर पर 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। मंत्री शुक्ला ने क्षेत्र, प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महालक्ष्मी की कृपा सभी क्षेत्र प्रदेश एवं देशवासियो पर बनी रहे। Facebook Share on […]

You May Like