जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नानाखेड़ा नहर में नहाते समय एक किशोर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिलीप चौधरी 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 7 नैनपुर जिला मंडला वर्तमान पता सिवनी टोला ने बताया कि उसका बेटा कार्तिक चौधरी 12 वर्ष अपने साथी हिमांशु एवं भोला के साथ सिवनी टोला में पुलिया के पास नहर में नहा रहा था.
जो तेज बहाव में बह गया जिसका शव सुबह लगभग 7 बजे दिलीप पाण्डे के खेत के सामने नहर में मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
