आरटीओ चेक प्वाइंट में स्टाफ से विवाद करने पर प्रकरण दर्ज

रीवा। आरटीओ चेक प्वाइंट हनुमना में वाहन जांच के दौरान दो वाहनों के चालकों ने वाहन के दस्तावेज़ दिखाने से मना किया और अपने वाहनों के बीच मार्ग पर ही खड़ा कर के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. इसके साथ ही ड्यूटी में तैनात स्टाफ के साथ गाली गलौज की. जिस पर दीपक यादव सहित दो वाहन चालको के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक वाहनो की जांच के दौरान दस्तावेज दिखाने से मना करने पर दीपक यादव निवासी भैंसोंड आए और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से गाली गलौज करने लगे. ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के द्वारा उनको काफी समझाया गया. किन्तु वह लोग अनाप शनाप गालियां देते हुए झूमाझटकी पर उतर आए और वहाँ पर धूप से बचने के लिए बनी हुई झोपडिय़ों एवं बैठने के लिए रखी कुर्सियों पर आग लगा दी. दोनों वाहनों को बीच रास्ते पर खड़ा कर देने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और बहुत सारे वाहन और आम जनमानस जाम में फँस गए, और वाहन जाँच का कार्य भी प्रभावित हो गया. दीपक यादव नामक व्यक्ति जो भैंसोंड के निवासी है अपने तीन चार साथियों के साथ आते हैं और अवैध संचालित वाहनों को बिना जाँच के ही छुड़ाने का प्रयास करते है और आए दिन उनके द्वारा स्टाफ से दुर्व्यवहार भी किया जाता है, उनके इस कृत्य से शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाती है और शासन के राजस्व का काफी नुकसान होता है. मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जनमानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग का आवागमन बहाल करने के लिए वाहनो को निकाला गया तो बहुत सारे अवैध संचालित वाहन बिना जांच के ही मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की ओर एवं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर निकल गये. चेक प्वाइंट के प्रभारी के द्वारा दीपक यादव एवं अन्य दो ट्रक चालकों, जिनमें एमपी 20 एचबी 6128 एवं यूपी 63 सीटी 3122 के खिलाफ पुलिस थाना हनुमना मे प्रकरण दर्ज कराया गया है और अपराध कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की माँग की है.

Next Post

गोल्डन पीकॉक अवार्ड से सम्मानित हुई एनसीएल

Fri Feb 20 , 2026
सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को सीएसआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,कौशल विकास, स्वच्छता तथा बुनियादी ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय […]

You May Like