
सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को सीएसआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,कौशल विकास, स्वच्छता तथा बुनियादी ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरुवार को मुंबई में आयोजित 20वें अंतर्राष्ट्रीय सीएसआर कॉन्फे्रस के दौरान निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व दृ राष्ट्रीय श्रेणी में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एनसीएल की ओर से निदेशक मानव संसाधन एनसीएल मनीष कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एनसीएल के महाप्रबंधक सीएसआर राजीव रंजन एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एनसीएल की इसउपलब्धि पर कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीएमडी बी. साईराम निदेशक मानव संसाधन, मनीष कुमार निदेशक वित्त, रजनीश नारायण, निदेशक तकनीकी,आशुतोष द्विवेदी तथा सीवीओ, एनसीएल अजय कुमार जायसवाल ने टीम एनसीएल को बधाई दी और कहा कि एनसीएल परिधीय समुदायों के सामाजिक विकास के प्रति सदैव कटिबद्ध है।
