इंदौर: आईडीए की योजना 136 में सीएमआर 4 पर बहुमंजिला इमारत बनाने का ठेका दे दिया है. उक्त इमारत का निर्माण 1 लाख वर्गफुट के प्लॉट पर होगा.30-30 फ्लैट के 3, 4 और 5 बेड रूम के फ्लैट बनेंगे. खास बात यह है कि उक्त बिल्डिंग का निर्माण 3 साल में पूरा होगा.आईडीए ने योजना 136 में प्रीमियम फ्लैट बनाने एक प्रस्ताव को मूर्त रूप दे दिया है. योजना 136 में हार श्रृंगार बहुमंजिला इमारत के पास 1 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 3, 4 और 5 बेडरूम के फ्लैट बनाने की निविदा मंजूर कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है.
उक्त प्रीमियम फ्लैट योजना 136 के सीएमआर 4 प्लाट पर बनाए जाएंगे. फ्लैट बनाने का ठेका हाईवे इंफ्रास्ट्रख्र अरुण जैन को 82.86 लाख एमडी दिया है. आईडीए ने पूरे प्रोजेक्ट की लागत 120 करोड़ रुपए तय की है, जिसमें कंसल्टेंट, रेरा रजिस्ट्रेशन और निगम अनुमति सहित अन्य तरह के खर्च शामिल है. प्रीमियम फ्लैट बनाने के लिए आईडीए बोर्ड ने 103 करोड़ रुपए अनुमानित लागत तय की थी. टेंडर में सबसे कम दर हाईवे इंफ्रास्ट्रख्र की है. आईडीए ने उक्त बहुमंजिला इमारत का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. अगले तीन साल में बिल्डिंग निर्माण पूरा होगा.
सीएमआर 4 बिल्डिंग निर्माण की जानकारी निम्न हैः-
– निर्माण लागत 82.86 करोड़ रुपए प्लस जीएसटी।
– 17 मंजिल और दो अंडर ग्राउंड पार्किंग,
– निर्माता कंपनी हाइवे इंफ्रास्ट्रख्र
– प्लॉट साइज 1 लाख वर्गफुट का प्लॉट,
– योजना 136 में दो ब्लॉक ए और बी
– 30-30 फ्लैट 3,4 और 5 बेडरूम होंगे।
– निर्माण 3 साल में पूरा होगा
– फ्लैट कीमत अभी तय नहीं
