सीरिया के तटीय इलाकों में संघर्ष में मरने वालों की संख्या 237 हुई

सीरिया के तटीय इलाकों में संघर्ष में मरने वालों की संख्या 237 हुई

दमिश्क, 08 मार्च (वार्ता) सीरिया के तटीय इलाकों में गुरुवार को शुरू हुए सैन्य संघर्ष के बाद से अब तक कम से कम 237 लोग मारे गए हैं।

युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी शुक्रवार प्राप्त हुई। संस्था ने बताया कि मारे गए लोगों में सैन्यकर्मी, विपक्षी लड़ाके और नागरिक शामिल हैं, क्योंकि सरकारी बलों ने लताकिया, टार्टस और हामा के गवर्नरेटों में पूर्व शासन के बचे हुए सैन्य गुटों पर अपना दमन जारी रखा है। ऑब्ज़र्वेटरी ने बताया कि ये झड़पें तब शुरू हुईं जब बंदूकधारियों ने समुद्र तट पर सैन्य बलों, चौकियों और मुख्यालयों पर घात लगाकर हमला किया।

ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, क्षेत्र में हिंसक झड़प और घात-प्रतिघात जारी रहने के कारण गुरुवार से अबतक मरने वालों की संख्या 237 हो गई है, जिसमें 142 गैर-लड़ाके शामिल हैं। मृतकों में सीरिया के रक्षा एवं आंतरिक मंत्रालयों के 50 सैनिक और अधिकारी तथा 45 विपक्षी लड़ाके भी शामिल हैं।

ऑब्जर्वेटरी ने संकेत दिया कि प्रमुख संघर्ष बिंदुओं पर अतिरिक्त बल और भारी हथियार तैनात किए गए हैं, क्योंकि ग्रामीण लताकिया और टार्टोस में लड़ाई अभी भी जारी है। ये झड़पें दिसंबर 2024 में पिछली सरकार के पतन के बाद से सबसे घातक है।

Next Post

लेबनानी सेना ने ‘धार्मिक यात्रा’ के नाम पर इजरायली घुसपैठ की निंदा की

Sat Mar 8 , 2025
बेरूत, 08 मार्च (वार्ता) लेबनान ने इजरायल की सेना पर उसके देश में धार्मिक स्थल पर जाने के लिए बसने वालों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करके उसकी संप्रभुता का घोर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। लेबनानी सेना के डायरेक्टोरेट गाइडेंस ने ‘एक्स’ पर शुक्रवार को अपने पोस्ट में […]

You May Like