भोपाल, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भोपाल शहर के दिव्यांगों के चिन्हांकन, परीक्षण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर 7 से 13 जनवरी तक आयोजित किये जायेंगे।
आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ आरआर भोसले ने बताया कि एडीआईपी योजना के तहत इन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत चिन्हित कर उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसका आयोजन किया जाएगा।
