दीवार तोड़ सैल्यून दुकान में घुसी स्कार्पियों, पथराव

जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों चालक ने दीवार को तोडऩे के बाद सैल्यून दुकान मेें घुस गई इसके बाद चालक भाग निकला। इसी बीच चार बदमाशों ने पथराव भी किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक संदीप सेन निवासी मानेगांव पुरानी बस्ती झुन्नी लाल तिराहा राँझी  की सैल्यून की दुकान है।

रात्रि 10.45 बजे स्कॉर्पियों क्रमांक एमपी 20 जेड जी 7307 ने उसकी  वाहन तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चालाते हुए दुकान का गेट एवं दीवार तोड़ दी। चालक भाग गया। हादसे के 15 मिनट बाद समीर उर्फ रवि, जित्तू कोल लंगड़ ठाकुर एवं उसका एक अन्य साथी पहुंचे और पथराव कर चले गए।  पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

अलवर में बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल

Fri Jan 3 , 2025
अलवर 03 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज एक निजी बस पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में इंदौर मध्य प्रदेश के द्वारकापुरी निवासी राकेश कश्यप और […]

You May Like