पराली जलाने गया वृद्ध आग की लपटों में घिरा, मौत

उज्जैन। खेत में पराली जलाने गया वृद्ध रविवार दोपहर आग की लपटों में गिर गया। आस-पास कोई नहीं था जिसके चलते वह पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई मौके पर भतीजे ने पहुंचकर पहचान की।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोडग़ में रहने वाला रामेश्वर पिता लक्ष्मण अंजना 60 साल सुबह 11 बजे के लगभग घर से सारीबाड़ी वाली मोड़ स्थित खेत पर पराली जलाने का बोलकर निकला था। दोपहर 2 बजे तक वापस नहीं लौटा, भतीजा दिनेश अंजना खेत पर देखने के लिए पहुंचा। जहां गांव वालों की भीड़ लगी दिखाई दी खेत में पराली भी जल रही थी। गांव वालों की भीड़ के बीच पहुंचने पर एक व्यक्ति जली हुई हालत में मृत पड़ा दिखाई दिया। दिनेश ने अपने काका की तलाश की लेकिन वह दिखाई नहीं दिए। शंका के आधार पर जले व्यक्ति को गौर से देखा, जो रामेश्वर जैसा दिखाई दे रहा था भतीजे दिनेश ने परिवार वालों को बुलाया इस दौरान मृतक के जूते और जले हुए कपड़ों के हिस्से से उसकी पहचान कर ली गई।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में मर्ग कायम कर शाम को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह पराली जलाने का बोलकर निकले थे, रामेश्वर की शादी हो चुकी थी लेकिन बच्चे नहीं थे। वह खेती किसानी का काम करते थे कुछ महीनो से उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

 

तार फेंसिंग पार करने पर हुई दुर्घटना

 

पुलिस के अनुसार मृतक का जला हुआ शव पड़ोस के खेत में मिला है जो बोहरा समुदाय के व्यक्ति का है। आशंका जताई गई है कि अपने खेत में जलाई गई पराली की आग पड़ोसी के खेत में पहुंच गई थी जिसे बुझाने के लिए तार फेंसिंग पार कर रामेश्वर पड़ोसी के खेत में पहुंचा था। लेकिन तारों में उलझने से गिर गया और आग ने उसे घेर लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। बता दें जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Next Post

आप ने पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किए

Sun Apr 26 , 2026
जालंधर 26 अप्रैल (वार्ता) पंजाब में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के कथित विश्वासघात के विरोध में शहर के विभिन्न हलकों में जोरदार और व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन प्रदर्शनों के […]

You May Like