कीटनाशक पीने से किसान की मौत, भाई-भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

दतिया: लांच थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद 55 वर्षीय राजपाल सोलंकी ने कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे पहले इंदरगढ़, फिर दतिया और इसके बाद झांसी ले जाया गया, जहां सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद नाराज परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद परिजन शव को इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

राजपाल सोलंकी का खेत के बंटवारे को लेकर अपने भाई सुरेंद्र सोलंकी से विवाद हुआ था। खेत पर कहासुनी के दौरान सुरेंद्र का बेटा सत्यम भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने राजपाल के साथ मारपीट की। इसके बाद राजपाल घर चला गया। कुछ देर बाद राजपाल दोबारा खेत पर आया और धान में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से दतिया जिला अस्पताल और फिर झांसी रेफर किया गया। झांसी में सुबह उसकी मौत हो गई।

Next Post

वुशू चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य एवं एक रजत पदक

Sun Sep 20 , 2026
सिंगरौली : म.प्र. वुशू संघ द्वारा आयोजित 25वीं म.प्र. राज्य सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशू चैंपियनशिप टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में हुआ। प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य एवं एक रजत पदक हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में […]

You May Like