नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष शिबू सोरेन का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह 81 वर्ष के थे।
श्री सोरेन गत 19 जून से यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे और उन्होंने आज सुबह यहीं अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी एवं हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती हुए थे।
