मिजोरम विवि में सड़क सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का व्याख्यान

देहरादून। सड़क सुरक्षा जागरूकता और जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के अपने 25 वर्षीय मिशन के तहत पद्मश्री से सम्मानित प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने मिजोरम विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित व्यवहार के जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले व्यापक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. संजय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर जागरूकता आवश्यक है।

इस दौरान उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विजय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सड़क सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य पर अपनी पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं। राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में डॉ. संजय के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संवाद के दौरान डॉ. संजय ने युवाओं से सड़क सुरक्षा के दूत बनकर अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया और कहा कि सड़कों पर जिम्मेदार व्यवहार से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं तथा एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Next Post

दिन में हुलियारों से, तो शाम को आयोजनों से सज रही नगर की होली

Thu Mar 5 , 2026
शाजापुर। नगर की पांच दिन तक होली मनाने की परंपरा को नगरवासियों खासकर होली उत्सव समिति द्वारा जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जो सुबह से होली का रंग जमाते हैं, तो शाम को इनकी मेहनत से रंगारंग प्रस्तुति से मंच सज रहा है. बुधवार शाम को […]

You May Like