युवक पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल।राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में शुक्रवार दोपहर सरेराह एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेफ और अनस खान के रूप में हुई है, और पुलिस ने शनिवार को इलाके में उनका जुलूस भी निकाला.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय साहिल सिद्दीकी, ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तो पीछे से तेज़ हॉर्न बजाते हुए दो युवक आए। हॉर्न बजाने का कारण पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर उनमें से एक ने साहिल की पीठ पर चाकू से वार कर दिया.

आसपास के लोगों ने घायल साहिल को थाने ले गए, जहाँ उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया आरोपी सेफ जहांगीराबाद की बाबा फरीद गली और अनस अहीर मोहल्ला का रहने वाला है। दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और चाकूबाजी शामिल हैं.

वही जहांगीराबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालकर लोगों को घटना की जानकारी दी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Next Post

आईएसआई से जुड़े बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 आरोपी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Sat Apr 19 , 2025
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (वार्ता) पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे दो अलग-अलग आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करके राज्य में अशांति पैदा करने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है और एक लॉन्चर सहित दो रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड […]

You May Like