पांढुरना जिले के 32 पदोन्नत प्रधान आरक्षकों का डिमोशन ,अब कहलाएंगे सिर्फ आरक्षक

पांढुरना। एक वर्ष पूर्व पांढुरना जिले के जिन 32 पुलिस आरक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया था,जिससे यह सभी खुश होकर पूरी लगन तथा निष्ठा से संबंधित पदों के विभागीय कार्य संपादित कर रहे थे,लेकिन प्रदेश मुख्यालय के पीएचक्यू से आए एक आदेश के चलते अब इन सभी प्रधान आरक्षकों का डिमोशन कर उन्हें पुन:अपने मुल पद आरक्षक के पद पर पदस्थ करने के जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी कर दिए है,जिससे यह सभी मायूस है।

जिले के 32 आरक्षकों को पदोन्नत कर बनाया था प्रधान आरक्षक 

विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व जिले के विभिन्न पुलिस थाना तथा चौकियों में पदस्थ आरक्षकों को विभिन्न सामयिक आदेशों के माध्यम से जिले के इन 32 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में उच्च पद का प्रभार दिया गया था।

प्रदेश में सबसे पहले पांढुरना जिले के प्रधान आरक्षकों पर गिरी गाज 

लेकिन प्रदेश मुख्यालय के पीएचक्यू का मानना है कि कार्यवाहक व्यवस्था के कारण वरिष्ठता,पदोन्नति और सेवा संबंधी विवाद विभाग में बढ़ते ही जा रहें है,कई मामलों में तो न्यायालय में तक विवाद पहुचने के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की गई है। इसके बाद सबसे पहले पीएचक्यू द्वारा पांढुरना जिले में आरक्षक से पदोन्नत होकर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए गए सभी 32 प्रधान आरक्षकों को उनके पुन:मुल आरक्षक पद पर पदस्थ करने के आदेश दिए गए,पीएचक्यू के निर्देशों के परिपालन में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी को इनके मुल पद आरक्षक के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए ।

इन प्रधान आरक्षकों का होगा डिमोशन 000

विभागीय सूत्रों की माने तो प्रधान आरक्षक से पुन:अपने मुल पद आरक्षक के पद पर जाने वालों में बृजकिशोर मालवी,सारिका जैन,हनुमान प्रसाद प्रजापति,सुरेन्द्र काले,शेखर सिंह बघेल,राजभान कुरैती,दिलीप शाह उइके,सुरेन्द्र सिंह बघेल,गजेन्द्र सोलंकी,दिनेश उइके,प्रकाश चंद्र,रमेश कुमार उइके,शिवराज सिंह ठाकुर,रवि धुर्वे,राज कुमार बिहारे, अरुण कुमार डेहरिया,विमला यादव,विनोदी इवने, नितेश कुमार,शैलेंद्र सिंह सोलंकी,विजय कुभरे,रमन सिंह उइके,अनिल कुमार,मेमवती धुर्वे,बृजेश कुमार कुलिहा,धर्मेन्द्र उइके,गजानन मांगूलकर,मनोज सिंह रघुवंशी,सचिन पवार,राकेश चौरासे,प्रशांत कुमार,मिथलेश कुमार यादव का समावेश है।

 

Next Post

लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किश्त, सीएम डॉ यादव लहार से करेंगे 1,835 करोड़ रुपये का अंतरण

Sun Jul 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से […]

You May Like