ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को पीटा

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. समय सीमा के बाद दुकानें बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी से होटल संचालक और उसके बेटे ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला भी किया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी मनोज कुमार पिता स्व. भारत सिंह राजपूत उम्र 56 साल बाणगंगा थाने में पदस्थ हैं. घटना 27 जनवरी की रात करीब 3.45 बजे बाणगंगा नाका स्थित चाट चौपाटी होटल के सामने की है.

फरियादी का कहना है कि वह एफआरवी में निर्धारित पुलिस गणवेश में शासकीय ड्यूटी पर था. देर रात तक दुकानें खुली होने पर वह मौके पर दुकानदारों को बंद कराने पहुंचा. इस दौरान चाट चौपाटी होटल के संचालक प्रकाश सोलंकी और उसके बेटे विशेष सोलंकी ने पुलिसकर्मी के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि दोनों ने अपनी दुकान का सामान बाहर फेंकते हुए धमकी दी कि “तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे.” इसके बाद दोनों ने यह जानते हुए कि फरियादी शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है, उस पर हमला कर आपराधिक बल प्रयोग किया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

Wed Jan 28 , 2026
हनोई, 28 जनवरी (वार्ता) मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया […]

You May Like