उद्योग और रोज़गार वर्ष 2025 की थीम पर होगा प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस का आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस इस बार भव्यता और नवाचार के साथ मनाया जाएगा। एक से तीन नवम्बर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह होंगे, जिनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शिल्प मेला, नाटक, जनजातीय नृत्य और ड्रोन शो शामिल रहेंगे। इस वर्ष की थीम उद्योग और रोज़गार वर्ष 2025 पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की कई बैठकों में समीक्षा कर इसे मनोरंजन के साथ सार्थक संदेश देने वाला आयोजन बनाने पर बल दिया है।

मैपकॉस्ट पहली बार तकनीकी मार्गदर्शन में विशेष भूमिका निभा रहा है। समारोह में प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत, स्थापत्य कला और जनजातीय संस्कृति को ड्रोन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल एक नवम्बर को प्रस्तुति देंगे। साथ ही विरासत से विकास प्रदर्शनी, वन मेला, ड्रोन एक्सपो और पारंपरिक कला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होंगी। सभी जिलों में भी उद्योग, रोजगार और महिला-युवा सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Next Post

कैमोर कांड: कटनी पहुँचे IG प्रमोद वर्मा, DIG अतुल सिंह भी मौके पर मौजूद

Tue Oct 28 , 2025
कटनी। कैमोर में घटित गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा स्वयं कटनी पहुंचे। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अतुल सिंह पहले से ही कैमोर में मौजूद रहकर हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए […]

You May Like