
कटनी। कैमोर में घटित गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा स्वयं कटनी पहुंचे। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अतुल सिंह पहले से ही कैमोर में मौजूद रहकर हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
