आरक्षक संग मारपीट करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में बीते दिनों नशे में धुत्त युवकों द्वारा रानी कमला पति स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षक नज़र दौलत खान से मारपीट और अभद्रता करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला यह कार्रवाई रेलवे पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा और उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के नेतृत्व में हुई। सभी गिरफ्तार आरोपियों का थाना हबीबगंज से जुलुस निकाला जिसमे वह ज़ोरो शोरो से पुलिस हमारी बाप है, पुलिस पर हाथ उठाना पाप है के नारे लगते नज़र आए

यह घटना 26 अप्रैल के रात्रि 1 बजे की है जब प्रधान आरक्षक नज़र दौलत खान बंसल वन की दुकानों को बंद करने पहुंचे तक मौके पर तीनों आरोपी बंसल वन परिसर की पार्किंग में महिला समेत शराब पी रहे थे, आरक्षक खान द्वारा उन्हें रोकने पर तीनों आरोपियों ने पहले अभद्रता से बात की और फिर आरक्षक से मार पीट शुरू कर दी जिसमे आरक्षाक खान की वर्दी भी फट गई थी इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो आरोपी और महिला मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी जितेंद्र यादव को तुरंत पकड़कर थाने लाया गया।

Next Post

PHE के EE टीएस बरकड़े निलंबित 

Tue Apr 29 , 2025
सीधी। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी के कार्यपालन यंत्री त्रिलोक सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल 22 अप्रैल 2025 को जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि सीधी जिले में ग्राम पंचायत […]

You May Like