PHE के EE टीएस बरकड़े निलंबित 

सीधी। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी के कार्यपालन यंत्री त्रिलोक सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल 22 अप्रैल 2025 को जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि सीधी जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। “हर घर जल” योजना में स्थल निरीक्षण एवं अनुमोदन प्रक्रिया में अनियमितता, अपारदर्शिता और लापरवाही उजागर हुई। राज्य शासन के आदेश में साफ लिखा है कि बरकड़े द्वारा की गई लापरवाही योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावित कर रही थी, जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही थी। इसी आधार पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।यह आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है, अपर सचिव अभिषेक सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आदेश में उल्लिखित है कि निलंबन अवधि में उन्हें जल जीवन मिशन, जबलपुर परिक्षेत्र कार्यालय से संबद्ध किया गया है और उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

SBI के 7 में से 2 ATM बंद,दुकान मालिकों ने लगाया ताला

Tue Apr 29 , 2025
बीना।शहर में भारतीय स्टेट बैंक के सात एटीएम में से दो बंद हो गए हैं। एक एटीएम को छोड़कर सभी का संचालन प्राइवेट एजेंसी करती है। एजेंसी ने पिछले छह महीने से एटीएम की जगहों का किराया नहीं दिया है।आगासौद रोड पर अरविंद जैन की दुकान में स्थित एटीएम का […]

You May Like