
रतलाम। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से जहां जिले के नदी-नाले उफान पर है, वहीं जिले में अब तक 20 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी हैं।
सोमवार को तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। रतलाम जिले में अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित है। वही शहर को जल आपूर्ति करने वाला धौलावड़ डेम पूरी तरह से लबालब हो गया है । जिसका एक गेट भी खोला गया है। इस मानसून की सबसे सुंदर तस्वीर आज रतलाम के सैलाना से सामने आई है, जहां प्रकृति ने बाबा केदारेश्वर महादेव के पैर पखारे हैं। रतलाम के सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव का झरना दूसरी बार पूरे उफान पर नजर आया। दरअसल, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते इस झरने ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यह झरना अपने पूरे वेग से बह निकला है, जिसकी वजह से केदारेश्वर महादेव का मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यहां चारों ओर पानी ही अपनी नजर आ रहा है।
24 घंटे में में 30.50 मिमी वर्षा
कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में (सोमवार सुबह तक ) जिले में औसत 30.50 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । इसमें आलोट तहसील में 66 मि.मी, जावरा में 23 मि.मी., ताल में 62 मि.मी., पिपलोदा में 17 मि.मी, बाजना मे 12 मि.मी. , रतलाम मे 16 मि.मी., रावटी में 20 मि.मी और सैलाना में 28 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत 545.88 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
