चलते ई-रिक्शा से सिगरेट का कार्टून पार

जबलपुर: दीक्षितपुरा से पाण्डेय चौक के बीच चलते ई-रिक्शा से सिगरेट का कार्टून पार हो गया।कोतवाली में नेपियर टाउन निवासी व्यापारी मनोज कुमार पंजवानी (56) की मुकादमगंज में पान मसाला और ड्राई फ्रूट्स की थोक दुकान है। जब वे ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड जी 0698 के माध्यम से राजश्री पान मसाला और सिगरेट के बोरे ट्रांसपोर्ट और पाण्डेय चौक के लिए भेजे थे।

ई-रिक्शा चालक ने व्यापारी को फोन पर सूचना दी कि दीक्षितपुरा से पाण्डेय चौक के बीच चलते ई रिक्शा से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सामान पार कर दिया है। जब व्यापारी तुरंत मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि सिगरेट का बोरा खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर लगभग 65 हजार रुपये कीमत का गोल्ड फ्लेक सिगरेट का कार्टून चोरी कर ले गया है।

Next Post

भोला मामा नहीं मिला, यूपी से बैरंग लौटी पुलिस

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर : शहर के कुख्यात बदमाश दरोगा और उसके साथी को 170 कारतूस बेचने वाले सप्लायर भोला मामा की तलाश में पुलिस यूपी गई वहां संभवित ठिकानों पर छापेमारी गई लेकिन मुख्य सप्लायर जब तक फरार हो चुका था जिसके चलते आरोपित पुलिस को नहीं मिल सका । पुलिस टीम […]

You May Like