औचक निरीक्षण और किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की पहचान: डॉ बाजपेई

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि औचक निरीक्षण, सशक्त निर्णय और किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की असली पहचान है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के आज के दौरे और औचक निरीक्षण को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

डॉ बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का खरगोन जिले के कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र पर अचानक पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना सराहनीय पहल है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता आती है, बल्कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होता है।उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता और सक्रियता ही प्रदेश के विकास को नई दिशा देती है। मुख्यमंत्री के ऐसे कदम सरकार की जनहितैषी सोच और किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

Next Post

मर्ग जांच में खुलासा: ससुराल पक्ष चरित्र पर संदेह कर देता था प्रताडऩा

Thu Apr 30 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत हरदुआ कला में एक महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपी पति, सास, ससुर, चाचा ससुर, चाची सास के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन