मर्ग जांच में खुलासा: ससुराल पक्ष चरित्र पर संदेह कर देता था प्रताडऩा

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत हरदुआ कला में एक महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपी पति, सास, ससुर, चाचा ससुर, चाची सास के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक हरदुआ कला निवासी श्रीमति रागिनी परोहा 28 वर्ष ने 23 मार्च को जहर का सेवन कर लिया था जिसकी इलाज के दौरान 24 मार्च को मेडिकल में मौत हो गई थी।

जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए जिसमें यह बात सामने आई कि फरवरी 2019 मे सामाजिक रीतिरिवाज से रागिनी की शादी अनिल परोहा से हुई थी शादी के बाद से ही पति, सास विनीता मरोहा ससुर रामसनेही, चाची सास कल्पना एवं चाचा ससुर राजकुमार परोहा चरित्र पर संदेह करते हुये आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुए मारपीट थे। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की थी। सम्पूर्ण जांच पर पति अनिल, सास विनीता, परोहा ससुर रामसनेही तथा चाची सास कल्पना एवं चाचा ससुर राजकुमार परोहा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर: छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। छात्रा अपने जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपये की मांग कर रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता द्वारा कम […]

You May Like

मनोरंजन