डिप्टी सीएम शुक्ला ने शारदा देवी के दर्शन किये, मैहर में बनेगा 300 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल

सतना/मैहर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर सिविल अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मैहर जिला मुख्यालय पर बनने वाले 300 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण के स्थल के लिए पुराने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर संभावनायें तलाशी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन की लिफ्ट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, वार्डों की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही उपचार सेवाओं का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, प्रसूति वार्ड एवं दवा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. आरएन पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

Next Post

कलेक्टर और एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक, गंभीर अपराधों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Sat Feb 21 , 2026
पांढुरना। जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में पंजीबद्ध गंभीर अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,वहीं आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर भी निर्देश दिए। नगर जिला मुख्यालय […]

You May Like