कलेक्टर और एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक, गंभीर अपराधों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

पांढुरना। जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में पंजीबद्ध गंभीर अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,वहीं आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर भी निर्देश दिए।

नगर जिला मुख्यालय के जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश द्वारा जिले के सभी थाना तथा पुलिस चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर इनके थाना तथा चौकी क्षेत्रों के पंजीबध्द गंभीर अपराधों की समीक्षा कर इन लंबित प्रकरणों का निराकरण,अपराधों में नियंत्रण तथा अपराध के रोकथाम हेतू अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही इन पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

इसी प्रकार आगामी दिनों,महीनों में आने वाले तीज,त्योहारों को परंपरानुसार शांति पूर्वक,सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के भी निर्देश दिए गए,इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश,पांढुरना एसडीओपी ब्रजेश भार्गव,सौंसर एसडीओपी,पांढुरना थाना कोतवाल अजय मरकाम,सहित जिले के समस्त पुलिस थानों के थाना प्रभारी तथा पुलिस चौकी चौकी प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Next Post

पांढुरना में अब 4,24,056 मतदाता,16 शतायु मतदाता शामिल

Sat Feb 21 , 2026
पांढुरना। पांढुरना जिले के सौसर,पांढुरना में कुल 4,24,056 मतदाता है,जिसमें 5,761 नए मतदाता जुड़े है। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 9924 तो वहीं शतक पार 100 आयु वर्ग से अधिक 16 मतदाताओं का समावेश है। यह जानकारी आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में […]

You May Like