ओंकारेश्वर: खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सोमवार को ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने माँ नर्मदा का विधि विधान से पूजन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन लोगों का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी आवश्यक है। जागरूकता ही बदलाव की सीढ़ी है। हर व्यक्ति का छोटा सा प्रयास स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।
उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में साफ़ सफ़ाई रखने के लिए अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही लोगों को गंदगी ना करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण करना है और साथ ही जल संवर्धन के कार्य भी किए जाएँगे
