सागर जहरीली शराब कांड: मौतें 25 के पार, प्रशासनिक आंकड़ों और जमीनी हकीकत में भारी अंतर

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो मे जहरीली-अवैध शराब के सेवन से मौतो की संख्या के मामले मे जिला प्रशासन दूसरे दिन भी तेरह पर अडिग रहा जबकि मौत का आंकडा पच्चीस से अधिक पहुंच गया है। जिसको प्रशासन अन्य कारण बता रहा है। आज सोमवार को उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीते पटवारी सागर जिले के बण्डा के ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचे और बुन्देलखण्ड शासकीय महाविद्यालय सागर मे उपचाररत मरीजो से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तो वही पुलिस प्रशासन ने बण्डा बिनायक से 14 आरोपियो को गिरफ्तार कर सवा दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिला प्रशासन ने भी घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम जैसीनगर को नियुक्त किया है। तो दूसरी ओर ललितपुर एएसपी कालू सिंह ने वीडियो जारी कर सागर पुलिस पर भ्रामक जानकारी फैलाने की बात कही गई है कि सागर पुलिस ने बण्डा क्षेत्र मे जहरीली-अवैध शराब के सेवन से प्रभावित लोगो के लिए ललितपुर की शराब गैंग को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि ऐसा नही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कहा है कि मध्य प्रदेश की हवा,पानी और सीरफ दवा मे तो जहर घोला जा चुका है और शराब मे तो अब तक तेरह बार जहर घोल चुके है जो कि सत्ता पक्ष के नुमाइंदे ही शामिल है। पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री को आत्म आंकलन करना चाहिए कि पचास से अधिक मौतो का जिम्मेदार कौन है। शराब बंदी लागू होना चाहिए। बंडा के घर घर मे मातम मचा है। जहरीली-अवैध शराब से पचास मौतो के साथ पचास घर उजड गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों को अवैध शराब बेचने के धंधे में झोंक रही है।

जहरीली-अवैध शराब के सेवन से प्रभावितो के संबंध मे आज सोमवार को जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि दो दिन मे तेरह मौतों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुई है। गंभीर रूप से बीमार छह मरीज ऑब्जरवेशन मे है जो कि क्रिटिकल केयर मे है। मृतको की अधिक संख्या को लेकर उन्होने कहा कि मौत के अन्य कारण कार्डियक के अलावा भी है।

बंडा एवं शाहगंढ तहसील में अवैध जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न ग्रामों में 9 लोगों की शराब पीने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही की गई कि इनकी मौतों की असली वजह क्या है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को महेश रावत धुरमार, कैलाश पिता मुन्ना अहिरवार छापरी, श्यामबाई अहिरवार छापरी, कृष्ण कुमार लोधी पापेट, राम पिता गजराज लोधी पाटन, नीलू पिता रघुवंशी लोधी गूगरा खुर्द, भगवान पिता विजय सिंह लोधी गूगरा खुर्द, सचिन पिता थान सिंह लोधी गूगरा खुर्द, राम प्रसाद पिता गोविंद लोधी बमूरा भेडा शामिल है। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। परिजनों ने अवैध जहरीली शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी और आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा। अनेक आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है। जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों से जहां गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ आक्रोश भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन पर कार्यवाही हो जाती तो यह दंश नहीं भोगना पड़ता। गूगराखुर्द निवासी मृतक सचिन लोधी के छोटे भाई राजा लोधी ने रूंधे गले से बताया कि अवैध शराब ने हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले भाई को जीवन भर के लिए दूर कर दिया। गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा था। वही सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि ने मौत के आंकडे ग्रामवार रखे है। जिसमे बताया गया है कि दूसरे दिन तक पाटन मे 2, हिनौता मे 1,छापरी मे 3,बमूरा भेडा मे 5 नौराज मे 5, गूगर मे 5,रवारा मे 1,पापेट मे 1 खटौराकला मे 1, दलपतपुर मे 1 मृतक है।

 

 

 

Next Post

मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर नायक ने उठाए सवाल

Mon Sep 7 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सोमवार को प्रदेश की स्कूली और उच्च शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों, खेल सुविधाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नायक ने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े […]

You May Like