राजगढ़। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थलों, होटल एवं ढाबों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान ग्राम जेपला, जेपली, परलापुरा, बराड़वारी, कोलूखेड़ी एवं भूराखेड़ी सहित विभिन्न स्थानों से कुल 13.46 बल्क लीटर मदिरा विधिवत जप्त की गई.
इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 5 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मदिरा को आबकारी विभाग के कब्जे में लेकर विवेचना में लिया गया. आबकारी विभाग द्वारा बताया गया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. इसके अंतर्गत संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी, रात्रिकालीन गश्त, सडक़ जांच तथा आबकारी केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी.
