जनसुनवाईः कुल 115 शिकायतें आईं, थाना प्रभारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

इंदौर: पुलिस की साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को 115 शिकायतें पहुंचीं. इनमें नौकरी के नाम पर जमा कराए दस्तावेजों से फर्जी लोन निकालने, युवतियों की फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने, साइबर फ्रॉड और जमीन-प्लॉट की धोखाधड़ी से जुड़े मामले प्रमुख रहे. इसके अलावा पति-पत्नी के विवाद और बेटा-बहू द्वारा बुजुर्गों को परेशान करने जैसी शिकायतें भी सामने आईं. पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों पर संबंधित थाना प्रभारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.

पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुई जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आवेदकों से सीधे उनकी शिकायतें सुनीं. उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और मामलों की जांच कर समय पर निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में ऐसे मामले भी पहुंचे, जिनमें नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लिए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर फर्जी लोन निकालने की शिकायत की गई. युवतियों की फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर भी पुलिस ने संबंधित इकाइयों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. जमीन और प्लॉट की धोखाधड़ी के मामलों में भी शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेजों और लेनदेन से संबंधित शिकायतें रखीं.

पारिवारिक विवाद काउंसलिंग और मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश
पारिवारिक विवादों में पति-पत्नी के बीच विवाद के अलावा बुजुर्गों ने बेटा-बहू द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतें भी कीं. पुलिस इन मामलों में सीधे आपराधिक कार्रवाई के साथ काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है. इसके लिए पुलिस के काउंसलिंग और मध्यस्थता केंद्रों की मदद ली जा रही है, ताकि आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके.

शिकायतों की प्रकृुति के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के डीसीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों की प्रकृति के अनुसार संबंधित थाना और शाखा को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए समाधान का प्रयास किया जा रहा है

Next Post

गोदाम से बर्तन चोरी का खुलासा, दो बदमाशों सहित 3 गिरफ्तार

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर: देपालपुर के तकीपुरा स्थित गोदाम से तांबे-पीतल के बर्तन चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तीन आरोपियों तक पहुंच बनाई. चोरी का सामान खपाने वाले कबाड़ी को भी मामले में आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 55 […]

You May Like