
झाबुआ। कलेक्टोरेट के जिला पंचायत के सामने बने सुविधा घर के सेप्टिक टेंक का पानी पिछले 2-3 दिनों से सड़क पर बहने से बदबू के कारण कलेक्टोरेट, जिला पंचायत के साथ लोक सेवा गारंटी आने-जाने वाले लोगां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेप्टिक टेंक का गंदा पानी बदबू मारने के साथ किचड़ हो गई है। यह पानी रिसता हुआ लोक सेवा गारंटी कार्यालय जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कते हो रहीं है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। सेप्टीक टेंक से लगातार गंदा पानी निकलकर सड़क पर जमा होकर बहते हुए लोक सेवा गारंटी के आसपास जमा होने से काफी बदबू फैल रहीं है। यहीं दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल भी है और इसी मार्ग से लोक सेवा गारंटी में विभिन्न कार्यों हेतु लोगों का आवागमन बना रहता है। गंदे पानी से बदबू के कारण पैदल लोग, वाहन चालक भी परेशान हो रहे है। इस संबंध में जानकारी के लिए जब लोक सेवा गारंटी के प्रबंधक संतकुमार चौबे से मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मोबाईल रिसीव नहीं किया। जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देकर तत्काल ही सुधार कार्य करवाए जाने की आवश्यकता है।
