वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नयागांव में फैक्ट्री से लौटते समय हुआ हादसा

नीमच। जिले के नयागांव चौकी क्षेत्र के खोर निवासी 30 वर्षीय लाखन सिंह राठौड़ की बुधवार को एक सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह राजस्थान के निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री से ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, नयागांव स्थित गौशाला के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने लाखन सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाखन सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के तुरंत बाद, मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। लाखन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अवनीश भार्गव ने संभाला प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक का पदभार

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में बुधवार को आयोजित एक गरिमामयी समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त प्रदेश मुख्य संगठक (अध्यक्ष) अवनीश भार्गव ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में संपन्न […]

You May Like