रीवा मे गांधी मेमोरियल अस्पताल मे डिलिवरी के दौरान महिला की मौत

रीवा, रीवा में पहली डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने गांधी मेमोरियल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को दोपहर परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।महिला की मौत होने से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह वॉर्ड से भागकर बाहर निकली और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रही थी। वीडियो में कहते सुनाई दे रही है कि इस तरह के इलाज में ये मुझे मार डालेंगे। वह चिल्लाकर मदद मांग रही थी और रो रही थी।

धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके भाई रामशरण मिश्रा की बेटी कल्पना मिश्रा की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हटवा में हुई थी। कल्पना की यह पहली डिलीवरी थी। परिजनों के मुताबिक, उसे दो दिन पहले यानी मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

परिजन बोले- डॉक्टरों ने नहीं दिया ध्यान

रामशरण मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से लगातार कल्पना का चेकअप करने और उसकी हालत देखने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध जताया। परिजनों ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला का इलाज चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। डॉक्टरों की ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। परिजनों के आरोपों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Next Post

उड़ाया 2 तोले का सोने का हार

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर। गढ़ा में एक ई-रिक्शा में सवार महिला चोरों ने शातिराना अंदाज में एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला के गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी। पुलिस के मुताबिक, भारत कॉलोनी गढ़ा की रहने वाली 70 वर्षीय लता शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी वार्ड इंचार्ज […]

You May Like

Play sound