उड़ाया 2 तोले का सोने का हार

जबलपुर। गढ़ा में एक ई-रिक्शा में सवार महिला चोरों ने शातिराना अंदाज में एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला के गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी। पुलिस के मुताबिक, भारत कॉलोनी गढ़ा की रहने वाली 70 वर्षीय लता शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी वार्ड इंचार्ज के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार गई थीं। बाजार से लौटने के लिए उन्होंने एक नीले रंग का ई-रिक्शा लिया। उस ई-रिक्शा में पहले से कुछ महिलाएं सवार थीं। रिक्शा चलते ही उसमें बैठी महिलाएं अजीब हरकतें करने लगीं। एक महिला ने लता शर्मा से कहा, एक महिला गर्भवती है, उसे तकलीफ हो रही है, थोड़ा खिसककर बैठिए।

इसके बाद वे महिलाएं पीड़ित बुजुर्ग से सटकर बैठ गईं और लगातार धक्का-मुक्की करने लगीं। ई-रिक्शा जैसे ही एलआईसी ऑफिस के सामने, शारदा मंदिर के पास पहुंचा, लता शर्मा वहां उतर गईं। रिक्शा से उतरने के बाद जब उन्होंने अचानक अपने गले पर हाथ फेरा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके गले में मौजूद लॉकेट सहित करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन गायब थी। तब जाकर उन्हें समझ आया कि सहयात्री बनकर बैठी महिलाओं ने गर्भवती होने का ढोंग सिर्फ उनका ध्यान भटकाने और धक्का-मुक्की करने के लिए रचा था, ताकि वे आसानी से चेन उड़ा सकें।

Next Post

कलेक्टर द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सघन जांच के दिए निर्देश

Thu Aug 27 , 2026
पांढुरना,  जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध उपयोग, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आज गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता […]

You May Like