कलेक्टर द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सघन जांच के दिए निर्देश

पांढुरना,  जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध उपयोग, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आज गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, औषधि, वन, आबकारी एवं सामाजिक न्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा विभाग के अधिकारियों को

मेडिकल स्टोरों की नियमित एवं आकस्मिक जांच करने तथा ऐसी दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जा सकता हैं, उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा औषधि दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किराना दुकानों, चाय की दुकानों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पुलिस एवं वन विभाग को जिले में अफीम, गांजा एवं अन्य मादक फसलों की अवैध खेती अथवा उत्पादन की जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गांव,कस्बों में महुआ शराब बनाने,बेचने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश 000

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निरंतर निगरानी रखें तथा प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह अधिकार थे उपस्थित 000

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोकामना प्रसाद ,अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का साहित अधिकारी उपस्थित है

Next Post

CM हेल्पलाइन पर सफाई की शिकायत पड़ी भारी, नपाकर्मियों पर घर के आगे मरे जानवर फेंकने की धमकी का आरोप

Thu Aug 27 , 2026
  गुना। भार्गव कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले विशाल भार्गव ने नगर पालिका कर्मचारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर घर के सामने डंपर भर कचरा और मरे हुए जानवर फिंकवाने की धमकी […]

You May Like