सिंगरौली: गोरबी के समीपी दुर्गा पेट्रोल पम्प के सामने कोल वाहन के चपेट में आने से एक डिलेवरी ब्यॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि डिलेवरी ब्यॉय फोन पर बात करते हुये जा रहा था कि अचानक कोल वाहन के चपेट में आ गया। आगे बताया कि इस हादसे में एक ओर जहां मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दूसरी ओर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय जनों एवं पुलिस के मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया।
Next Post
हटा के कुमी गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से फटा, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
Sat Aug 22 , 2026
दमोह:जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुमी गांव में शनिवार अल सुबह एक घर में बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लीकेज से गैस भरने के बाद लाइटर जलाते ही सिलेंडर फट गया। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।जानकारी के अनुसार रामलाल […]

You May Like
-
1 year ago
सेल का मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़ा