सीधी विधानसभा प्रभारी से हाथापाई के मामले में दो कार्यकर्ता निष्कासित 

सीधी।सीधी के जवाहर कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद सीधी विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विनोद शर्मा के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। यह विवाद सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई ‘सामंतवादी’ पोस्ट को लेकर होना बताया जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी जिलाध्यक्ष द्वारा तत्काल दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

 

यहां बताते चलें कि आज जिला कांग्रेस कमेटी सीधी कार्यालय में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक थी।बैठक समाप्त होने और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के जाने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ता विजय सिंह निवासी लकोड़ा पूर्व युकां अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र चुरहट एवं कमलेन्द्र सिंह बघंऊ ने सीधी विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.विनोद शर्मा पर नाराजगी जताई जो मारपीट में बदल गई।

 

संगठन द्वारा त्वरित की गई कार्यवाही

 

इस घटना के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सीधी जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

 

विवाद का कारण सोशल मीडिया पोस्ट

 

बैठक से कुछ दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सीधी विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि प्रदेश अध्यक्ष सामंतवादी नहीं होना चाहिए। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने उन पर नाराजगी जताई जो मारपीट में बदल गई।

Next Post

जलप्रपात में गिरे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Tue Jun 30 , 2026
रीवा,  अतरैला थाना अन्तर्गत इटमा जल प्रपात में तीन दिन पूर्व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक गहरे जलप्रपात में समा गया था. घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच मंगलवार की सुबह युवक का शव जल प्रपात मिला. […]

You May Like