जबलपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंट वार्ड नं. 2,5,6 की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे ने की। बैठक में वार्ड के सभी वरिष्ठ एंव कार्यकर्ताओं की सहमति से मण्डलम का नाम पूर्व विधायक स्व. दिनेश मिश्रा के नाम प्रस्तावित किया गया।
इस दौरान मंडलम / वार्ड अध्यक्ष के लिए प्रकाश सोनी के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया ,साथ ही वार्ड के सभी साथियों ने अपने वार्ड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में कैंट ब्लॉक अध्यक्ष पवन कनोजिया के संयोजन में साथ ही अकबर खान , हिमांशु मिश्रा, श्रीमति हुसैन बी, आनन्द चौकसे , राजेश अहिरवार ,सहित वार्ड के अनेकों कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
