पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का आर्थिक सहयोग बढ़ाने के मकसद से चीन दौरा शुरू

बीजिंग, 23 मई (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के चीन के चार दिवसीय दौरे का मकसद आर्थिक सहयोग को बढ़ाना, रणनीतिक रिश्तों को गहरा करना और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं को मजबूत करना है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शनिवार को 23 से 26 मई तक चीन के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे के पहले हिस्से में हांग्जो के लिए रवाना हुए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक श्री शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, योजना मंत्री अहसान इकबाल, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शजा फातिमा ख्वाजा और विशेष सहायक तारिक फातेमी का भी चीन दौरा हो रहा है। श्री शरीफ अपने दौरे के दौरान हांग्जो में झेजियांग पार्टी सचिव वांग हाओ से मिलेंगे। वे सीपीईसी फेज 2 सहयोग पर केंद्रित एक व्यावसायिक फोरम में शामिल होंगे और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।

नके बड़ी चीनी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओज) के साथ बैठक करने और निवेश के मौकों पर चर्चा करने के लिए अलीबाबा मुख्यालय जाने की भी उम्मीद है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बाद में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत के लिए बीजिंग रवाना होंगे। इस दौरे में पाकिस्तान और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह के मौके पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उनका बड़ी चीनी कंपनियों के साथ बातचीत और चीनी कृषि विज्ञान अकादेमी का दौरा भी होगा।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच ‘हरेक परिस्थिति में रणनीतिक सहकारी साझेदारी’ को फिर से पक्का किया जाएगा और व्यापार, निवेश, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और लोगों के बीच मेलजोल जैसे क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि चर्चा में मौजूदा अमेरिका-ईरान विवाद समेत क्षेत्रीय तनावों पर भी बात होने की उम्मीद है। श्री अंद्राबी ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पहले के चीन दौरे का जिक्र करते हुए कहा, “पाकिस्तान और चीन ने पश्चिम एशिया में गतिरोध और इस संबंध में हमारी शांति कोशिशों पर करीबी तालमेल बनाए रखा है।” उन्होंने कहा कि दोनों देश एक संयुक्त बयान के जरिए जारी ‘पांच-सूत्रीय सिद्धांत’ पर सहमत हुए हैं और श्री शरीफ के दौरे के दौरान इस मामले पर और चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

खिड़की से झांककर महिला का अश्लील वीडियो बनाया, व्हाट्सएप पर किया वायरल

Sat May 23 , 2026
इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में शर्मनाक वारदात सामने आई है. एक युवक ने पड़ोसी के घर की खिड़की से झांककर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया. विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. मामला ग्राम […]

You May Like