सीवर पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत का कार्य करना भूल गई एजेंसी

रीवा:शहर में सीवर पाइप लाइन डालने वाली सहज एजेंसी की मनमानी से शहरवासी परेशान है. गढ्डा खोदने वाली एजेंसी पाटना ही भूल गई. इससे जहा आवागमन बाधित हो रहा है वही पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. कई जगह पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके चलते लोगो के घरो में गन्दा पानी पहुंच रहा है. शहर के सडक़ो की सूरत एजेंसी ने बिगाड़ दी है.

मुख्य मार्गो को खाद दिया गया है और मोहल्लो में जाने वाली सडक़ो का मरम्मत नही कराया गया है. जिसकी वजह से कीचड़ और गढ्डो से निकलने लोग विवश है. इस समय समान तिराहे से पीटीएस तिराहे तक खोदी गई सडक़ के चलते लोग परेशान है. फ्लाई ओवर के नीचे से निकलना मुश्किल हो रहा है. सीवर लाइन एजेंसी कछुआ गति से कर रही है और सुरक्षा मादपण्डो का भी पालन नही किया जा रहा है. सडक़ की जहा मरम्मत नही हो रही है, वही सहज एजेंसी द्वारा पेयजल सप्लाई की पाइप लाइनो को लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. इस लापरवाही के चलते पेयजल सप्लाई ठप्प हो जाती है और पाइप लाइन को सुधारने के लिये प्लांट बंद करना पड़ता है. जिससे पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है.
कई जगह पैदल निकलना मुश्किल
सीवर लाइन के लिये शहर के अंदर जगह-जगह खोदाई की गई लेकिन सडक़ की मरम्मत निर्माण एजेंसी ने सही तरीके से नही किया. जिसकी वहज से पैदलन निकलना मुश्किल हो रहा है. उर्रहट स्थित आजाद नगर जाने वाले मार्ग की हालत खस्ताहाल है. बारिश के समय यहा पैदल निकलना मुश्किल था. जिस तरह से पाइप लाइन डालने के बाद सडक़ की मरम्मत करनी थी उस तरह नही की गई. ऐसा कोई मोहल्ला नही जहा सीवर लाइन से लोग न परेशान हो. एजेंसी के काम को लेकर नगर निगम भी कुछ बोलने को तैयार नही है. यही वजह है कि एजेंसी की मनमानी चल रही है.
कई बार पेयजल सप्लाई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
सीवर पाइप लाइन डालने के लिये खोदाई की जा रही है, आये दिन पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है. जिसके मरम्मत में नगर निगम की पीएचई शाखा को पसीना छूट रहा है. एक बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर जहा नुकसान होता है वही गन्दा पानी वार्डो में पहुंचने लगता है. सीवर के चलते टूटी पाइप लाइन के द्वारा लोगो के घरो तक गंदा पानी पहुंच रहा है और इसका खामियाजा पीएचई विभाग को भुगतना पड़ रहा है. अधिकारी भी परेशान है लेकिन सीवर पाइप लाइन डालने वाली एजेंसी अपने क्रियाकलाप में कोई सुधार नही कर रही है. वितरण पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद लोगो को पानी नही मिल सका

Next Post

लगातार चिचिलाती धूप ने बढ़ाई जबरदस्त उमस

Mon Sep 15 , 2025
सतना : इस वर्ष हुई मानसूनी बारिश ने न सिर्फ नदी तालाब और बांधों को लबालब भर दिया बल्कि किसानों के चेहरे भी खिल गए. लेकिन पिछले पखवाड़े भर से जारी चिलचिलाती धूप और जबरदस्त उमस के क्रम ने लोगों को बेहाल कर रखा है. रही सही कसर छुई-मुई बन […]

You May Like