शिवपुरी: यहां हवाई पट्टी के निकट नेशनल पार्क की वन विभाग की टीम लोकेशन आईडी के जरिए टाइगर को तलाशती नजर आयी। खास बात यह है कि इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने जब वन विभाग की यह कार्रवाई देखी तो उन्होंने रुकने का प्रयास किया, लेकिन वर्दी पहने हुए लोगों ने वहां न रुकने का संकेत देते हुए आगे बढ़ने को कहा।
फिलहाल नेशनल पार्क में 7 टाइगर हैं और वन विभाग के अमले की टीम हवाई पट्टी के निकट जब टाइगर को खोजती नजर आयी तो इससे एहसास हुआ कि टाइगर कहीं भी आ जा सकता है। जिस हाइवे पर झांसी और चंदेरी सहित पिछोर, खनियांधाना का रास्ता मुख्य तौर पर निकलता है, वहां से वन विभाग के अधिकारी टाइगर की लोकेशन को तलाशते हुए उसे खोजते नजर आए। जिससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों के मन में रोमांच भी रहा और डर भी, हालांकि उस लोकेशन पर टाइगर नजर नहीं आया।
