एयर इंडिया ने विमान दुर्घटना पर जताया शोक, आपातकालीन सेवा केंद्र खोला

एयर इंडिया ने विमान दुर्घटना पर जताया शोक, आपातकालीन सेवा केंद्र खोला

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की उडान संख्या ए-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए इस पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री चंद्रशेखरन एक बयान में कहा, “मैं बहुत दुःख के साथ इसकी पुष्टि करता हूँ कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए-171 आज दुर्घटना का शिकार हो गयी। हमारी शोक संवेदनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिजनों के साथ है। इस समय, हमारा ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लोगों को ढांढस बंधाने पर है।”

उन्होंने कहा, “हम दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवा में जुटी टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता देने का काम पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं। इस बारे में आगे जैसे ही और अधिक जानकारी मिलेगी उसे तत्काल अपडेट कर साझा करेंगे।”

एयर इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि विमान दुर्घटना के बारे में लोगों को जरूरी सूचना देने के लिए एक आपातकालीन केंद्र खोला गया है। पीड़ित परिजनों की मदद के लिए सहायता टीम भी लगा दी गई है।

Next Post

इजरायल-ईरान तनाव से बाजार में कोहराम

Thu Jun 12 , 2025
मुंबई, 12 जून (वार्ता) इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मैच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 823.16 अंक अर्थात 1.00 प्रतिशत का […]

You May Like