ग्वालियर: चोरों ने मजिस्ट्रेट के घर को टारगेट कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घटना वसंत विहार इलाके की है। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल कितना सामान चोरी गया है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना वसंत विहार की है। मजिस्ट्रेट के घर चोरी की खबर मिलते ही आला अधिकारी स्पॉट पर पहुंच गए।
पुलिस आसपास लगे कैमरे खंगाल रही है। बताया गया है कि मजिस्ट्रेट कुछ दिन पहले शहर से बाहर गए हुए थे। घर की रखवाली एक सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे थी। सिक्योरिटी गार्ड रात भर ड्यूटी पर रहता था और सुबह अपने घर चला जाता था। गार्ड वापस ड्यूटी करने आया तो चोरी हो चुकी थी। मामले की सूचना उसने मजिस्ट्रेट रिजवी और पुलिस को दी है।
